{"_id":"610054f18ebc3e09445bf018","slug":"signature-compaign-to-road-expantion-kushinagar-news-gkp40345973","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क चौड़ीकरण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्र के लाला गुरवलिया बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें छहूं-जोकवा मार्ग की मरम्मत और उच्चीकरण की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदहाल सड़क के चलते अक्सर लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन, प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कांग्रेस नेता मनोज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से लाला गुरवलिया बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छहूं-जोकवा मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क में बने गड्डों में बारिश का पानी भर जाता है, जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क दो ब्लॉकों जोड़ने के अलावा फोरलेन को भी जोड़ती है, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी ने कहा कि इस सरकार को लोगों की बुनियादी समस्याओं से भी कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान फणीशचंद पांडेय, अरमान अली, प्रभात, मैनेजर, डॉ. जीतन शर्मा, व्यास सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, बैरिस्टर सिंह, डॉ. सदीक अंसारी, संदीप सिंह, हृदयानंद यादव, अंकुश सिंह, रोहित सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे।