फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siddharthnagar reached the semi-finals after defeating Kaptanganj

Kushinagar News: कप्तानगंज को हराकर सिद्धार्थनगर सेमीफाइनल में

Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar reached the semi-finals after defeating Kaptanganj
मथौली। किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में चल रहे मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को सिद्धार्थनगर व नैनीताल और कुशीनगर व चौरीचौरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नैनीताल और कुशीनगर की टीम विजेता घोषित हुई। इस दिन हुए क्वाटर फाइलन मुकाबले में सिद्धार्थनगर की टीम मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राकेश ऊर्फ भोला यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुरू कराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम आठ ओवर में 117 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी नैनीताल की टीम आठ ओवर में 87 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह सिद्धार्थनगर की टीम 38 रन से विजेता घोषित हुई। इसके बाद शुरू हुई मैच के दूसरे मुकाबले में कुशीनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 86 रन बनाए।
विज्ञापन

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चौरीचौरा की टीम ने 87 रन बना कर एक रन से विजेता बनी। अंत में कप्तानगंज व सिद्धार्थनगर टीम के बीच क्वाटर फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सिद्धार्थनगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 83 रन का स्कोर खडा किया। इसके जबाब में खेलने उतरी कप्तानगंज की टीम 64 रन बना कर आल आउट हो गई। इस तरह सिद्धार्थनगर की टीम ने 19 रन से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed