फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siddharthnagar News: Cough patients increased in the cold... More reached the health fair for treatment

Kushinagar News: ठंड में बढ़ गए खांसी के मरीज... आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे अधिक

Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cough patients increased in the cold... More reached the health fair for treatment
बिस्कोहर स्थित पीएचसी पर मरीजों की जांच कर दवा लिखते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद - फोटो : ऋतिक की फाइल फोटो।
-भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेल में हुआ 124 मरीजों का इलाज
विज्ञापन


भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 124 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।

पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 46 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 40 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी ने 38 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं। उपस्थित डाॅ. आशीष सत्यार्थी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चों व बुजुर्गों ने जकड़न, खांसी व जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है, जिनकी जांच कर जरूरी सुझाव व सावधानियों को बरतने की हिदायत दी गई है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण विशेष रूप से बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया , डायरिया, खांसी और गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें तथा बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया खांसी में देरी मरीज को भारी पड़ सकती है, इसलिए दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी आना, भूख ना लगना, वजन का कम होना, बलगम में खून का आना, बुखार होना आदि क्षय रोग के लक्षण होते हैं। लक्षण दिखाई देने पर निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सीय इलाज व परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र रहे।
----------
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार
डुमरियागंज। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए आए 30 मरीजों में से 20 मरीज वायरल फीवर और जुकाम से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने इनकी जांच कर उन्हें दवा दी और बढ़ती ठंड में खान-पान और दिनचर्या को लेकर आवश्यक परामर्श दिया। मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द रोग के मरीज अधिक रहे। इस दौरान डाॅ. बीके सिंह, डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा मौजूद रहे।
------
67 मरीजों ने कराया इलाज
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 67 मरीज पंहुचे। मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दीं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द उल्टी-दस्त के मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 29, अकरहरा में 20, मोहनकोला में 18 मरीज पहुंचे और अपना इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है।

-------
शुरुआती ठंड से बड़े मरीज
घोसियारी। ठंड की दस्तक के साथ ही वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ठंड की शुरुआत के कारण पुरानी चोट या गठिया हड्डी से संबंधित मरीजों को दर्द से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बढ़ती ठंड में सर्दी जुकाम बुखार के अलावा उच्च रक्तचाप के मरीज भी बढ़ गए हैं। डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि बुखार सर्दी जुकाम जोड़ों के दर्द के मरीज की संख्या ज्यादा रही, उन्हें दवाई के साथ बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed