फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shyam Nishan Yatra was taken out amidst drums and trumpets on Falgun Ekadashi.

Kushinagar News: फाल्गुन एकादशी पर ढोल-नगाड़ों के बीच निकाली गई श्याम निशान यात्रा

Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shyam Nishan Yatra was taken out amidst drums and trumpets on Falgun Ekadashi.
फोटो कैप्शन : नौतनवा में मारवाड़ी समाज की ओर से निकाली गई श्याम फाल्गुन निशान यात्रा में शामिल
अबीर-गुलाल उड़ा जयकारों के बीच खूब थिरके श्याम भक्ति में लीन श्रद्धालु
विज्ञापन


नगर परिक्रमा कर श्याम मंदिर पहुंची यात्रा, निशान अर्पित कर की समृद्धि की कामना
नौतनवा। स्थानीय मारवाड़ी समाज की ओर से फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह ढोल-नगाड़ों के बीच श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। नगर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से निकाली गई इस यात्रा में खाटू श्याम की प्रमुख झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में महिलाओं एवं पुरुषों की टोली हाथों में निशान लेकर अबीर-गुलाल उड़ाते और थिरकते हुए चल रही थी। श्रद्धालुओं के भक्तिमय जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर से शुरू हुई यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर, पुरानी नौतनवा चौराहा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के समक्ष श्रद्धापूर्वक अपने निशान अर्पित कर स्वास्थ्य लाभ एवं सुख और समृद्धि बने रहने की कामना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, पवन बेरीवाला, अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, राकेश, राहुल दुबे, अनिल मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, पप्पू जोशी, गौतम जोशी, गोपाल खेतान, किशन खेतान, कृष्ण कुमार बेरीवाला, आकाश बेरीवाल, अभिषेक जोशी, संध्या अग्रवाल, जतिन बेरीवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed