फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shubham first in run turnament

चार सौ मीटर की दौड़ में शुभम ने मारी बाजी

Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
shubham first in run turnament
चार सौ मीटर की दौड़ में शुभम ने मारी बाजी
विज्ञापन

रहसू बाजार। नदवा विशुनुपर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा का आयोजन हुआ। इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि खेल के आयोजन से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, शक्ति का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं।
बीईओ दयानंद चंद, चंद्रप्रकाश यादव चमन, विद्यासागर पांडेय, फरहद अली, सुनील त्रिपाठी सुमन, रामबहादुर राय, कलमदानी सिंह, प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की हुई 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रोहित गुप्ता, सौ मीटर की दौड़ में साजन प्रथम रहे। लंबी कूद में आदित्य यादव को सफलता मिली। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अनुष्का, सौ मीटर की दौड़ में सिमरन प्रथम रहीं। जूनियर स्तर की 200 मीटर दौड़ में राहुल चौहान और 400 मीटर दौड़ में शुभम शर्मा ने सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का संचालन तामेश्वर पाठक ने किया। इस दौरान एआरपी शम्भू सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह, शारदा चौहान, जितेंद्र सिंह, अखण्ड प्रताप शाही, रवि राय, अमरेंद्र राय, प्रमिला सिंह, रानी पांडेय, प्रियंका शर्मा, आशा विश्वकर्मा, शमीम आरा, बंदना राय, रानी सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, अनिल सिंह, मुन्ना प्रसाद, आरती दूबे, कुसुम द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed