{"_id":"6906667f56f6a73e19070e02","slug":"shri-shyam-festival-begins-procession-taken-out-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148178-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रीश्याम महोत्सव का आगाज, निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रीश्याम महोत्सव का आगाज, निकाली गई शोभा यात्रा
Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
तमकुहीरोड। कस्बा में शनिवार को श्रीश्याम महोत्सव के निमित्त बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा के श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंचने पर उन्हे भव्य दरबार में स्थापित कर श्रृंगार किया गया और इसी साथ अखंड श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।
श्री श्याम सेवा समिति तमकुहीरोड की ओर से शनिवार को कस्बे में बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा पूरे गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचा,जहां चेयरमैन सोनिया जायसवाल,विजय देवड़ा,पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल,विजय तुलस्यान,महेशजी अग्रवाल, अनिल नाथानी, निर्मल अग्रवाल, सुशील नाथानी सहित आयोजन समिति के लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसमे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य दरबार में स्थापित कर अलौकिक श्रृंगार किया गया और इसी के साथ 24 घंटे तक चलने वाले अखंड श्रीश्याम महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस शोभा यात्रा में पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राधे रौनियार,अनुराग डालमिया आदि शामिल रहे।