Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shoves and jostles on the train, and a hit to the wallet on the way home from the station.

Kushinagar News: ट्रेन में धक्के, स्टेशन से घर तक जेब पर डाका

Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shoves and jostles on the train, and a hit to the wallet on the way home from the station.
पडरौना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आते ही बैठने के लिए जुटी यात्रियों की भीड़। संवाद
पडरौना। दिवाली और छठ पर घर लौटने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब, हरियाणा, बंगलूरू और दिल्ली समेत बड़े शहरों से पडरौना और कप्तानगंज पहुंचने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि कन्फर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को सीट पर बैठकर सफर करना मुश्किल हो रहा है। आरक्षित कोचों में भी जनरल बोगी जैसी स्थिति बनी हुई है। परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि बाथरूम तक पहुंचना भी चुनौती बन गया है। आरक्षित टिकट होने के बावजूद कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। जिन्हें सीट मिल भी जा रही है, उनके लिए खाने-पीने का सामान लेने या बाथरूम जाने के लिए अपनी जगह से उठना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी टीटी और जीआरपी के कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने के बाद भी यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। पडरौना रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो और टैक्सी की तलाश करनी पड़ रही है। लोकल रूटों पर बसों का नियमित संचालन नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इस तरह घर लौटने वालों को ट्रेन में धक्के खाने के साथ ही स्टेशन से घर तक जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
कप्तानगंज संवाद के अनुसार दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने की चाह में परदेश में रह रहे लोगों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वालों को भी राहत नहीं मिल रही है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, कानपुर, मुजफ्फरपुर, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें आती-जाती हैं। छठ पूजा के चलते बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इसका असर दिवाली पर घर लौटने वालों पर भी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह 11:20 बजे गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो सभी कोच यात्रियों से भरे थे। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी। इसके बाद सुबह 11:55 बजे दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस पहुंची तो उसमें भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन रुकते ही पानी और खाने-पीने का सामान लेने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरने को दौड़ पड़े। स्टेशन पर उतरने वालों की अपेक्षा ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।

यात्री बोले-सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट मिला था। दिल्ली से कप्तानगंज तक खड़े होकर सफर करना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद कुछ देर राहत मिली तो पानी और खाने-पीने का सामान लेने प्लेटफॉर्म पर उतरे हैं।

-सुशील कुमार, निवासी बेतिया

-------
हापुड़ से सुगौली जाना था। लगातार प्रयास के बाद भी तत्काल कोटे में कन्फर्म टिकट नहीं मिला। मजबूरी में जनरल कोच में बाथरूम के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर करना पड़ा। कप्तानगंज स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरे हैं।
-गोविंद, निवासी सुगौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed