{"_id":"58a5e8b84f1c1b1235d877af","slug":"shortage-of-clean-drinking-water-in-the-nine-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गांवों में शुद्ध पेयजल की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गांवों में शुद्ध पेयजल की किल्लत
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
अधूरा पड़ा ओवरहेड टैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुही ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए तीन ओवरहेड टैंक के निर्माण तथा पाइप लाइन बिछाने के लिए शासन ने 11.61 करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। परियोजनाएं एक साल में पूर्ण होनी थी, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है।
ग्राम पंचायत राजापाकड़, सेमरा हर्दोपट्टी, तारविशुनपुर, खलवा पट्टी, बभनौली, सपहीं टड़वा, पगरा पड़री, पगरा प्रसाद गिरि तथा खुदरा अहिरौली की कुल आबादी 22 हजार से अधिक है। वर्ष 2014 में इन गांवों में पाइप लाइन से जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसमें ग्राम पंचायत सेमराहर्दो पट्टी, खलवा पट्टी, राजापाकड़ और तारविशुनपुर के लिए 322.10 लाख रुपये की लागत से 450 किलोलीटर धारिता वाला टैंक सेमराहर्दो में बनकर तैयार है। इस टैंक से करीब 21.56 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाकर आठ हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। सपहीं टड़वा में 456.69 लाख रुपये की लागत से कार्य होना है, यहां भी ओवरहेड टैंक बन चुका है। इस टैंक से 29.03 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाकर सपहीं टड़वा और बभनौली गांव में जलापूर्ति किया जाना है। खुदरा अहिरौली में भी 392.16 लाख रुपये की लागत से 650 किलो लीटर धारिता वाले टैंक से खुदरा अहिरौली, पगरा प्रसाद गिरि व पगरा पड़री ग्राम पंचायतों के कुल सात राजस्व गांवों की करीब सात हजार की आबादी के लिए 22.58 किमी लंबी पाइप लाइन से जलापूर्ति होनी है। परंतु ये तीनों ही परियोजनाएं अधूरी हैं। मजबूरी में लोगों को साधारण हैंडपंपों का ही पानी पीना पड़ रहा है।