{"_id":"581242134f1c1b2f77bc4d69","slug":"shopping-in-the-market-drew-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके नगर की दुकानाें पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। धनतेरस से एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को दुकानों की चहल-पहल बढ़ गई। कपड़ा और घर की साज-सज्जा वाली दुकानों पर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों ने भी अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट व इनाम समेत कई आकर्षक ऑफर दे रखा है।
रेडीमेड कपड़ों के व्यवसाई सुरेश शर्मा का कहना है कि इस बार मार्केट में पिछले साल की तुलना में ज्यादे तेजी है। कपड़ों की खरीद पर कई तरह की छूट दी गई है। इसका भी असर पड़ रहा है। लोग पहले से ही खरीददारी करने लगे हैं।
इलेक्ट्रानिक सामानोेेें के विक्रेता सौरभ वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रानिक कंपनियों ने तमाम तरह का ऑफर चला रखा है। छूट और ऑफर का लाभ पाने के लिए लोग एडवांस में ही सामान बुक करा रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने धनतेरस के लिए पहले से ही सामान खरीद लिया है, बस डिलीवर वह शुक्रवार को लेंगे।
विज्ञापन
मूर्ति विक्र ता राजेश कुमार ने बताया कि कलकत्ता, चुनार, बंगाल आदि जगहों से मूर्तियां लाई गई हैं। बाजार की डिमांड के हिसाब से 25 रुपये से लेकर 2500 तक की मूर्ति उपलब्ध है। इसकी बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को इसमें ज्यादे तेजी आएगी।
कपड़ा व्यवसाई गुड्डू का कहना है कि इस बार दिवाली में साड़ियों की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों से अच्छी थी। उम्मीद है कि शुक्रवार को बाजार पिछले साल से तेज रहेगा।