फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SHO does not pick up CUG number

सीयूजी नंबर नहीं उठाते थानेदार

Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
SHO does not pick up CUG number
सीयूजी नंबर नहीं उठाते थानेदार
विज्ञापन

पडरौना। जिले में सीयूजी नंबर को रिसीव करने में थानेदारों की मनमानी जारी है। घंटी बजती रहती और थानेदार मोबाइल फोन को उठाते नहीं। कुछ थाने का सीयूजी नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता है। कुछ थानेदार सीयूजी नंबर बंद रखते हैं।
शासन ने जनता की सुविधा के लिए सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को सीयूजी नंबर आवंटित कर रखा है। यह व्यवस्था पुलिस विभाग में भी लागू है। थानेदार से लेकर अधिकारियों तक के लिए सीयूजी नंबर निर्धारित हैं। शासन के निर्देश के अनुसार, सबको सीयूजी नंबर हमेशा ऑन रखना है और घंटी बजने पर काल रिसीव भी करना है। हालांकि, यह व्यवस्था जिले में मजाक बनकर रह गई है। अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई व्यक्ति किसी समस्या को अवगत कराने के लिए थानेदार के सीयूजी नंबर पर संपर्क करता है तो निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से अपनी फरियाद सुनाने पहुंचे पीड़ित भी इसकी शिकायत करते हैं। अधिकतर थाने का सीयूजी नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता है। इस तरह की शिकायत किसी एक की नहीं, बल्कि जिले के ज्यादातर थानेदारों की है। कुछ थानेदार तो अपना सीयूजी नंबर बंद तक रखते हैं। इसकी पुष्टि के लिए रविवार को सभी थानेदारों का सीयूजी नंबर मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 थानों केे नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर, दो थे बंद
अहिरौली, तुर्कपट्टी, पटहेरवा, रामकोला, हाटा, जटहा बाजार, विशुनपुरा बाजार, तरयासुजान सहित कप्तानगंज थाना के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने का जवाब मिला। बरवापट्टी, सेवरही थाना का सीयूजी नंबर बंद बताया। नेबुआ नौरंगिया थाने का सीयूजी नंबर को उठाया ही नहीं गया। दो बार पूरी घंटी बजी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। खड्डा थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर उसे उठाया तो गया, पर 17 सेकेंड के बाद काट दिया गया।

इन थानों के सीयूजी नंबर हुई बात
पडरौना, महिला थाना, कसया, कुबेरस्थान, हनुमानगंज, के थाने के सीयूजी नंबर पर भी कॉल की गई। इन नंबरों पर कॉल को रिसीव किया गया। बात भी हुई।
सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि सीयूजी नंबर से ही बात करें। कुछ थानों पर बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं मिलता है। इस लिए वहां पर सीयूजी नंबर से बातचीत नहीं हो पाती है।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed