फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shiva's wedding procession began with great fanfare, Baba Bhootnath became the groom, and the city resounded with joy.

Kushinagar News: गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात, बाबा भूतनाथ बने दूल्हा, बम-बम हुआ शहर

Mon, 16 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shiva's wedding procession began with great fanfare, Baba Bhootnath became the groom, and the city resounded with joy.
कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया
पडरौना। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा औघड़दानी की बरात निकाली गई। भूत-प्रेत बराती बनकर नाचे तो पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।। औघड़दानी दूल्हा बनकर शहर की सड़कों पर निकले तो धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा जीवंत हो उठी।
विज्ञापन

शहर के गुदरी बाजार स्थित श्री बुढियां माई मंदिर परिसर से रविवार की दोपहर बाद गाजे-बाजे और हाथी घोड़े के साथ शिव बरात निकली। महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर भोलेनाथ की अगवानी कर परछावन कीं। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती का विवाह हुआ। इसी तरह शहर के गंगीराम मंदिर परिसर से शिव बरात निकाली गई। दुदही संवाद के अनुसार, कस्बा के गोला बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर शिव बरात निकाली गई। बरात में शामिल महादेव-पावर्ती की झांकियाें के साथ भगवान गणेश, नंदी, राधा-कृष्ण, भूत-प्रेत, महाकाल, भस्मी बाबा, शिव महिमा, कैलाश पर्वत और अमरनाथ की झांकी मन मोह रही थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्ष कर स्वागत किए। मंदिर परिसर में रविवार की रात महादेव की महाआरती और शृंगार हुआ। जोकवा बाजार संवाद के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव बरात निकाली गई। शिव बरात धुनवलिया, मधुरिया, दहारीपट्टी, सरैया महंथ पट्टी, कोटवा करजही, रहसू बाजार, धौरहरा आदि गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। वहां महिलाओं ने मंगलगीत गाकर शिव-पार्वती विवाह की रस्म संपन्न कराई। तमकुहीरोड संवाद सेवरही में चनरी चौराहा से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया और शिव महिमा के भक्ति गीतों पर सैकड़ों श्रद्धालु नाचते थिरकते नजर आए। यह शोभा यात्रा पूरे कस्बा का भ्रमण की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य, हनुमान नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य, शिव बारत आदि की सजीव प्रस्तुति कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। शोभायात्रा नई पुलिस चौकी तिराहा, रामजानकी चौराहा, माल गोदाम चौक, आजाद चौक, स्टेशन रोड, सीसी रोड होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के संतोष जायसवाल, पंकज जायसवाल, सुमित रौनियार, दुर्गेश जायसवाल, रमेश पटेल, शिवम मद्धेशिया, मनीष रौनियार, शंभु जायसवाल आदि मौजूद रहे।

प्राचीन मंदिर जोकवा बाजार में निकाली गई शिव बरातरहसू बाजार/ जोकवा बाजार। प्राचीन शिव मंदिर जोकवा बाजार से शिव बरात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली बरात में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

कसया नगर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात की झांकी। स्रोत-साेशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed