{"_id":"58b08ae94f1c1ba03fb24889","slug":"shivaratri-shiva-went-out-on-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
शिवबारात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीराम जानकी मठ परिसर से शिव बारात निकाली गई। बारात में भगवान शिव और पार्वती की भव्य झांकियां सजाई गई थी। हाथी-घोड़े और बैंडबाजा के साथ बारात गांधी चौक, अमिय चौक, बैरिया चौराहे से वापस फिर मुख्य मार्केट मार्ग से होते हुए श्रीरामजानकी मठ परिसर में पहुंची।
विज्ञापन
बारात में देवताओं और भूत-प्रेत की शक्ल के मुखौटे लगाकर लोग चल रहे थे। वह आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। बारातियों के स्वागत के लिए कस्बे में सडक़ के किनारे जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया जा रहा था। बारात में शामिल लोग एक दूसरे के ऊपर अबीर-गुलाल उड़ेल कर वातावरण को सुंदर बना रहे थे। इस मौके पर सांसद राजेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, चेयरमैन मुकेश्वर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, राजेश प्रताप राव, संतोष सिंह, रवींद्र यादव, राकेश जायसवाल, मनीष मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन