फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shitlahar raises problems of children and the elderly

शीतलहर में बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ी

Wed, 17 Jan 2018 01:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 17 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shitlahar raises problems of children and the elderly
मरीज - फोटो : कुश्‍ाीनगर
पडरौना। पिछले एक महीने से पड़ रही कड़ाके की ठंड में वैसे तो हर उम्र के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन बच्चों में हाइपोथर्निया, कोल्ड डायरिया, निमोनिया, सर्दी-जुकाम का खतरा तो बुजुुर्गों को ठंड लगने पर हार्टअटैक, ब्रेनहेमरेज और स्वांस संबंधी तकलीफें बढ़ गई हैं। अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टर भी मानते हैं कि ऐसे समय में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाना नितांत जरूरी है, हालांकि मंगलवार को दोपहर में धूप होने पर लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन गलन में कोई कमी नहीं रही। 
विज्ञापन


मध्य दिसंबर से ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में लोग अलाव या इलेक्ट्रिक संसाधनों से ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड को देखते हुए प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों ने गरीब तबके के लोगों में गर्म कपड़े भी वितरित किया है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि इंसान ही नहीं पशु और परिंदे भी जगह-जगह दुबके रह रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन गलन अधिक होने के कारण लोगों को ठंड में कोई कमी महसूस नहीं हुई। दिन ढलते ही लोग फिर अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए विवश हो गए। देर शाम तक सड़कों पर भी सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed