फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shikshamitra dies during childbirth

शिक्षामित्र की प्रसव के दौरान मौत

Sat, 01 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra dies during childbirth
शिक्षामित्र की प्रसव के दौरान मौत
विज्ञापन

शिक्षामित्र ने अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी काटने का किया था अनुरोध
पडरौना (कुशीनगर)। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान ड्यूटी करने के बाद लौटी एक शिक्षामित्र की प्रसव के बाद शुक्रवार की रात में मौत हो गई। मतदान अधिकारी (द्वितीय) के तौर पर उनकी ड्यूटी दुदही ब्लॉक के ठाकुर हरकेश प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में लगी थी। बूथ पर ड्यूटी करने के बाद 30 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन अस्पताल ले गए। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा घर आ गए थे।

पडरौना क्षेत्र जंगल बकुलहां गांव की निवासी सीता कुशवाहा जंगल सुखपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र कार्यरत थीं। परिजनों का आरोप है कि चुनाव ड्यूटी काटने के लिए पत्र दिया गया था। उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक मतदान के दिन दुदही ब्लॉक के ठाकुर हरकेश प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथ पर पहुंची। ड्यूटी करने के बाद लौटी सीता कुशवाहा की शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा देख गांव की आशा कार्यकर्ता की मदद से पडरौना नगर के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां प्रसव के बाद महिला को घर भेज दिया गया। घर आने के बाद से देर रात को तबीयत ज्यादा खराब हो जाने से मौत हो गई। सीता कुशवाहा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जंगल बकुलहा निवासी आशा कार्यकर्ता अनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को सीता कुशवाहा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीता के पति संजय कुशवाहा कुशवाहा के साथ पडरौना के महिला अस्पताल में ले लेकर गई थी, जहां जच्चा बच्चा दोनों ठीक थे। सीता के घर लौटने के बाद अचानक रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। इस तरह के मामलों की जानकारी होने पर दूसरे कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस प्रकरण में कहां से चूक हुई, इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed