{"_id":"66317b5c818d88a7b607e846","slug":"shatchandi-mahayagya-begins-with-kalash-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116188-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू
Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली से निकाली गई कलश यात्रा में जल पूजन करते आचार्य।
सुकरौली। कस्बा के रामजानकी नगर स्थित मां काली मंदिर परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरु हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर से निकली कलश यात्रा कस्बे का भ्रमण करते हुए जोलहिनिया गांव स्थित धोबहा बाबा स्थान पहुंचा, जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मझना नाले से कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंचा। वहां यज्ञाचार्य पंडित दीपक ओझा ने विधिविधान से कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराते हुए नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू कराया। आयोजक नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, अरुण शंकर जायसवाल आदि ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ के दौरान दिन में कथा वाचक पंडित दामोदर जी महराज राम कथा सुनाएंगे। रात में अयोध्या की रामलीला मंडली रामलीला का मंचन करेंगे।
इस दौरान चेयरमैन राजनेति कश्यप, रवीश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, अरविंद यादव, विजेंद्र मद्धेशिया, वरूण जायसवाल, गुरुदयाल गुप्ता, दिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।