{"_id":"57a627eb4f1c1b8f3a2b9a6f","slug":"shankar-will-be-turned-haji-akbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर ने दिया साथ हाजी होंगे अकबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकर ने दिया साथ हाजी होंगे अकबर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हज जाते अकबर
- फोटो : अमर उजाला
जहां देश में असहिष्णुता को लेकर बहस चल रही है, वहीं क्षेत्र के प्रदीप शंकर पांडेय ने सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने क्षेत्र के एक गरीब मजदूर वृद्ध को हज कराने के लिए पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना की है।
पडरौना विकासखंड के बलडीहा गांव निवासी 70 वर्षीय अकबर अली अत्यंत गरीब हैं। दो कठ्ठा जमीन के मालिक अकबर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उनकी काफी दिनों से मक्का हज करने जाने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक तंगी से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने अपनी इच्छा तुर्कपट्टी स्थित समाजसेवी प्रदीप शंकर पांडेय को बताई। उन्होंने मजदूर वृद्ध की इच्छा पूरी करने का निर्णय लिया।
शनिवार को प्रदीप शंकर पांडेय अकबर अली को अपने घर बुलाकर उनके हज जाने की सारी व्यवस्था की तथा उन्हें फूल मालाओं से लादकर विदा किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग की आंखों में हज जाने की चाहत ने प्रभावित किया। सामाजिक समरसता के लिए लोगों को इस प्रकार के पुनीत कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान चंद्रजीत यादव, राजू तिवारी, पुरुषोत्तम वर्मा, अरुण सिंह, अखलाक अहमद, नंदलाल तिवारी, दिलीप राय आदि लोग मौजूद रहे ।