फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shabby wires of four mohallas of the city will be replaced

बदले जाएंगे नगर के चार मोहल्लों के जर्जर तार

Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shabby wires of four mohallas of the city will be replaced
बदले जाएंगे नगर के चार मोहल्लों के जर्जर तार
विज्ञापन

पडरौना। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहरवासियों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहर के चार मोहल्लों में जर्जर हो चुके तार बदले जाएंगे। एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर में कई स्थानों पर तार व पोल जर्जर होने के चलते गर्मी के दिनों में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। इसके वजह से कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। ऐसे में चिलचिलाती धूप होने के साथ उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उपभोक्ताओं की इस परेशानी को देखते हुए विद्युत निगम ने इस बार पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। नगर में जर्जर हो चुके तारों को बदलने के लिए निगम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार दो लाख रुपये की लागत से नगर के बेलवा चुंगी से मेस्तर टोली, दो लाख 60 हजार रुपये की लागत से बेलवा चुंगी से भारतीय शिवाला मंदिर, दो लाख 60 हजार रुपये की लागत से छुछिया गेट से गुदरी बाजार और चार लाख 80 हजार रुपये की लागत से रामधाम पोखरा से अनिकेत गैस एजेंसी कार्यालय तक जर्जर हो चुके तार को बदला जाना है। इसके अलावा दो लाख 85 हजार रुपये की लागत से बंजारी घाट स्थित 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कर यहां 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ राहुल द्विवेदी ने बताया कि गर्मी के मौसम में सभी उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति हो सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। नगर में जर्जर हो चुके अधिकांश बिजली के तार और पोल सही करा दिया गया है। चार स्थानों पर जर्जर हो चुके बिजली के तार बदलने और एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। धन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed