फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shabby buildings of 324 schools will be demolished

ध्वस्त होंगे 324 विद्यालयों के जर्जर भवन

Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shabby buildings of 324 schools will be demolished
ध्वस्त होंगे 324 विद्यालयों के जर्जर भवन
विज्ञापन

पडरौना। करीब 15 वर्ष पुराने चिह्नित 691 विद्यालयों में से 552 भवन की तकनीकी टीम की तरफ से किए गए निरीक्षण में 199 भवन मरम्मत योग्य मिले हैं। जबकि 324 जर्जर पाए गए हैं। इन भवनों में 103 की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें कई ऐसे विद्यालय भवन हैं, जिनका निर्माण करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। स्कूल भवनों के जर्जर होने की बार-बार शिकायतें आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने 691 भवनों को चिह्नित किया। इसके बाद तकनीकी समिति ने इनका निरीक्षण किया। तकनीकी समिति ने अब तक 552 स्कूलों का निरीक्षण किया है। इनमें 199 स्कूल भवन मरम्मत योग्य पाया है। जबकि 324 भवनों को जर्जर घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों का तकनीकी समिति की तरफ से स्थलीय निरीक्षण कराया गया। 199 स्कूल भवन मरम्मत योग्य मिले हैं। उनकी मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा जर्जर मिले 103 विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed