फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shabad Kirtan the anchor Cka

शबद कीर्तन के बाद लंगर छका

Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan the anchor Cka
शबद पाठ में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
 बृहस्पतिवार को त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के 350 वीं जयंती को प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। यहां शबद पाठ और अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया इसमें आए लोगों ने प्रसाद छका। 
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सरदार जसपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के शबद पाठ शुरू किया। इसमें चीनी मिल के अधिकारियों- कर्मचारी के अलावा सिख समुदाय से जुड़े परिवारों के लोगों भी शामिल हुए। दोपहर बाद यह लंगर आयोजित हुआ। इसमें लोगों ने प्रसाद छका। 
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार इंद्रजीत सिंह, महिपाल सिंह, जसवीर सिंह, चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी, फैक्ट्री मैनेजर मानवेंद्र राय, जगदीश चावला, आनंद मित्रा, अजय पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भासपा ने भी आयोजित किया कार्यक्रम
 बंजारीपट्टी गांव स्थित खड्डा बीआरसी परिसर में गुरु गोविन्द सिंह की 350 वीं जयंती पर भारतीय समाज पार्टी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भासपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को गुरु गोविन्द सिंह के त्याग व बलिदान की जानकारी दी जानी चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर राजभर ने कहा गुरू गोविंद सिंह जैसे महान व्यक्तिव से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में राजेंद्र, दिलावर, पुरुषोत्तम, रामसमुझ, उमेश, उदयराज शर्मा, चंद्रभान कुशवाहा, केदार प्रजापति, बेईली देवी, शकुंतला, मीना, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए किया था संघर्ष
गुरू गोविंद सिंह ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करने से ही अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

ये बातें गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के अवसर पर आरएसएस की केशव प्रभात शाखा की ओर से जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहीं। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रामजी सिंह ने किया। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, संतोष राय, सुरेंद्र पांडेय, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed