{"_id":"68f152c8ac5fab8ded095641","slug":"sewer-and-street-lighting-system-will-be-improved-in-tamkuhiraj-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147329-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज में दुरुस्त होगी सीवर व पथ प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज में दुरुस्त होगी सीवर व पथ प्रकाश व्यवस्था
Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत ओर से कस्बे के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर करीब 5.78 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इससे विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर पंचायत तमकुहीराज के सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें व विभिन्न वार्डों में पूर्व से लगे बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाए जाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये के लागत कार्य का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये के लागत से कराये जाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिली।
सीवरेज जल निकासी के तहत जल निकासी समुचित प्रबंध के लिए करीब दो करोड़ रुपये के कार्ययोजना का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके तहत नगर के वार्ड नंबर 13 व 14 में संयुक्त रुपये से तरया मोड़ के समीप से कोइन्दी ब्रह्म स्थान के समीप स्थित पुलिया तक जल निकासी के नालों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड नंबर सात व नौ में भी जल निकासी के प्रबंध किए जाने प्रस्तावित है। शासन की ओर से इस कार्ययोजना की भी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 53 लाख रुपये के प्रस्ताव पर कराए जाने वाले कार्ययोजना की स्वीकृति शासन की ओर से मिला है।
आकांक्षी योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित धार्मिक व अंतिम संस्कार स्थली पर जाने वाले मार्गों के विकास के लिए कार्ययोजना शासन को नगर पंचायत की ओर से भेजा गया था। शासन की ओर से इस योजना के तहत करीब 86 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए करीब पांच करोड़ 39 लाख रूपये की कार्ययोजना की स्वीकृति मिली है। जरुरी औपचारिकताएं पूरी होते ही नगर में विकास कार्य शुरु करा दिए जाएंगे। नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता ने बताया नगर के सभी वार्डों के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर विकास के लिए समन्यवय बना कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की ओर से स्वीकृत हुए कार्यों को जरुरी औपचारिकताएं पूरे होते ही शुरू कराया जायेगा।