फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seventeen couples tied at the door of the house

सत्रह युगल बंधे गृहस्थी की डोर में

Tue, 25 Apr 2017 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 25 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seventeen couples tied at the door of the house
युगल बंधे गृहस्थी की डोर में - फोटो : अमर उजाला

दुदही। रविवार की रात दुदही के सुराजी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 17 युगल गृहस्थी की डोर से बंध गए। उन्हें सुबह गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया गया। सामूहिक विवाह समिति और प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस समारोह में रविवार की शाम करीब छह बजे दुदही के धर्मशाला से धूमधाम से बारात निकाली गई। 17 दूल्हों की बारात एक साथ निकली, जिसे देखने के लिए दुदही बाजार के सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन


यह बारात पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए सुराजी बाजार में विवाह स्थल पर पहुंची। वहां आयोजन समिति की ओर से बारात का भव्य स्वागत किया गया। वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में वर माला डाली। उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से उनका विवाह संपन्न कराया गया। अतिथियों ने वर-वधू को विभिन्न उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। उसके बाद भोर में चार बजे से सभी नवदंपति को विदा किया गया। आयोजक समिति की ओर से सामूहिक विवाह में शामिल लोगों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन

इस वैवाहिक समारोह में अनीता का रमाशंकर से, सुनीता का अर्जुन से, सुशीला का कमलेश से, झमुरी का नंदलाल से, नीतू का गुड्डू से, पूनम का बीरन से, नीपू का विनोद से, पूजा का विनोद से, मैना का पूर्णमासी से, सुभावती का गोविंद से, उमरावती का गुड्डू से, सीमा का अनिल से, रीमा का खुशबुद्दीन से, प्रियंका का राजन से, बिट्टू का अशोक से, मीना का मुकेश से और कृष्णावती का अमरनाथ से विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर हियुवा के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, प्रमुख ओमप्रकाश वर्मा, चमन यादव, विहिम के जिलाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, पूर्व बीएसए लालजी यादव, एसडीआई सरोज, अरुदेंद्र राय, अभिमन्यु प्रसाद, प्रणव प्रकाश गिरी, योगेंद्र गौतम, अजय राय, बांके बिहारी, ममता पटेल, सरिता गुप्ता, आरती, सुनील कुमार, प्रमोद मौर्य, सतीश डालमिया, अविनाश जायसवाल, मनौवर अली, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed