{"_id":"5ab93e404f1c1be93f8b5062","slug":"seven-teachers-did-not-come-in-the-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार में नहीं आए सात शिक्षक, बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार में नहीं आए सात शिक्षक, बढ़ी मुश्किल
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार में नहीं आए सात शिक्षक, बढ़ी मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।जिले के 75 प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। सबसे बड़ी दिक्कत अध्यापक चयन को लेकर आ रही है। सोमवार को चयन के लिए हुए साक्षात्कार में भी सात शिक्षक शामिल नहीं हुए। दो अप्रैल से चयनित स्कूलों में पढ़ाई शुरू करानी है और अभी तक अध्यापकों की तलाश ही पूरी नहीं हो पा रही है। इससे यह आशंका भी पैदा हो गई है कि नए सत्र मंे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई कैसे शुरू हो पाएगी। हालांकि विभागीय प्रशासन यह दावा भी कर रहा है कि ब्लॉकवार सूची बनाकर शिक्षकों की तैनाती समय से कर ली जाएगी।
शासन ने इस वर्ष जिले के प्रत्येक ब्लाक में पांच प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में हेडमास्टर समेत पांच अध्यापक नियुक्ति किए जाने हैं। अध्यापकों का चयन पहले से कार्यरत शिक्षकों में से ही किया जाना है। इसके लिए फरवरी महीने में विभाग ने आवेदन मांगा था। दो बार आवेदन के लिए वक्त बढ़ाने के बाद भी कुल 202 लोगों ने आवेदन किया जबकि 375 शिक्षकों की जरूरत है। इसके बाद एक सप्ताह पहले चयन के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें 43 आवेदक अनुपस्थित हो गए। परीक्षा देने वाले शिक्षकों के चयन के लिए मेरिट बनाई गई। इसमें न्यूनतम 20 अंक पाना अनिवार्य किया गया। परीक्षा देने वाले तीन अध्यापक 20 अंक भी नहीं पाए। अब बचे 156 लोगों को सोमवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।जूनियर हाईस्कूल रविंद्रनगर के परिसर में डॉयट प्राचार्य और बीएसए की मौजूदगी में शाम पांच बजे तक चले साक्षात्कार के दौरान 149 आवेदक ही पहुंचेे। सात आवेदक यहां भी कम हो गए।