फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven new transformers will be installed in the town, increasing the capacity of eight.

Kushinagar News: कस्बे में लगेंगे सात नए ट्रांसफाॅर्मर, आठ की बढ़ेगी क्षमता

Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Seven new transformers will be installed in the town, increasing the capacity of eight.
कप्तानगंज। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र को शासन की तरफ से मिली बड़ी सौगात मिली है। बिजली निगम की तरफ से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के सात स्थानों पर नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आठ पुराने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पर 3.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजली निगम की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से कस्बा और ग्रामीण इलाकों में करीब 32,000 कमर्शियल और घरेलू उपभोक्ता हैं। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और उसपर लोड अधिक होने के चलते बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। कस्बा के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए कस्बा के लोग सांसद विजय कुमार दुबे, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ और कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान से कई बार मांग कर चुके थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की पहल पर कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए 3.64 करोड़ रुपये की शासन ने स्वीकृति दी है। इस धनराशि से सात स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आठ जगहों पर पहले से लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बिजली निगम ने टेंडर समेत अन्य विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


0

इन जगहों पर लगेंगे नए ट्रांसफाॅर्मर
कप्तानगंज कस्बा के चांदनी चौक, मंगल की बाजार, तरयना चौराहा, दुर्गा चौक और शुक्र की बाजार समेत सात स्थानों पर नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के बड़हरा बाबू छोटा टोला, भड़सर खास, इंदरपुर चौराहा, मुंडेरा, पिपरा माफी, पचार चौराहा, गंभीरपुर मठिया समेत आठ स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि होगी और मठिया काली मंदिर, सोमली, भड़सर खास, पेमली और बोदरवार समेत दर्जनों स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

नए ट्रांसफॉर्मर लगने से काफी हद तक उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष होने वाले कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। - रूपेश कुशवाहा, एसडीओ, कप्तानगंज।

00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed