{"_id":"6afb4c64f9376f7f1a04ae59","slug":"seven-new-beos-posted-in-kushinagar-nine-transferred-kushinagar-news-c-7-1-hsr1003-1521071-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में सात नए बीईओ की तैनाती, नौ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में सात नए बीईओ की तैनाती, नौ का तबादला
विज्ञापन
जिले के पांच बीईओ महराजगंज और दो सोनभद्र भेजे गए, दो अन्य जिलों में हुई तैनाती
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के स्थानांतरण के तहत कुशीनगर जिले में सात नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, जिले में पहले से तैनात नौ बीईओ का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। इस फेरबदल में जिले से आने वाले अधिकारियों की तुलना में जाने वालों की संख्या दो अधिक है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, गोरखपुर से मनोज कुमार सिंह, देवरिया से राजकिशोर सिंह, उपेंद्र कुमार भारती और रामप्यारे राम को कुशीनगर भेजा गया है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर से नीरज कुमार सिंह तथा महराजगंज से बंशीधर सिंह और अंकिता सिंह की तैनाती की गई है।
वहीं, कुशीनगर में तैनात राजेश कुमार, रीता गुप्ता, अमित कुमार चौहान, अमितेश कुमार और जयंत कुमार भारती का तबादला महराजगंज और सोनभद्र किया गया है। इनमें राजेश कुमार, रीता गुप्ता, अमित कुमार चौहान और अमितेश कुमार को महराजगंज भेजा गया है, जबकि जयंत कुमार भारती की तैनाती सोनभद्र में की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुकेश नारायण मिश्र को सोनभद्र, जया राय को संतकबीरनगर तथा सुधीर कुमार और सुरेंद्र बहादुर सिंह को गोरखपुर भेजा गया है।