{"_id":"65eb765a53c010ca7101d8bd","slug":"seven-month-old-daughter-beaten-to-death-after-dispute-with-wife-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113814-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद सात माह की दुधमुंही बेटी को पटक कर मार डाला- सिर्फ ये छोटी सी थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद सात माह की दुधमुंही बेटी को पटक कर मार डाला- सिर्फ ये छोटी सी थी वजह
Sat, 09 Mar 2024 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:53 AM IST
सार
कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में शनिवार को पिता ने अपनी दुधमुही बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामूली विवाद में पत्नी से मारपीट के बाद युवक ने अपनी सात माह की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला।
विज्ञापन
हत्यारा
विस्तार
कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के जंगलल टोला में पत्नी से मारपीट के बाद बृहस्पतिवार रात एक युवक ने अपनी सात माह की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला। बेटी की हत्या के बाद युवक फरार है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्ची के पिता, दादा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रामपुर गोनहा गांव के जंगल टोला निवासी विवेक पुत्र लक्षन की पत्नी ऋतु बृहस्पतिवार रात अपनी सात माह की बच्ची को सुलाकर भोजन बना रही थी। इसी बीच विवेक का छोटा भाई माेनू (8) पहुंचा और सो रही बच्ची काे जगा दिया। इससे बच्ची रोने लगी। यह देख ऋतु नाराज हो गई और माेनू की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
माेनू के रोने की आवाज सुनकर घर के बाहर पड़ोसी रामबली के साथ बैठे उसके ससुर लक्षन अंदर आए और मोनू को पीटने पर बहू को डांटने लगे। बात बढ़ गई और लक्षन व ऋतु में मारपीट होने लगी। शाेरगुल सुनकर रामबली बीच बचाव करने आए, तभी विवेक भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह नशे में था।
विज्ञापन
पिता और पत्नी को मारपीट करता देख वह आग बबूला हो गया। उसी गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी और रो रही सात माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उधर, शोर सुनकर दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने गांव वालों और ऋतु का बयान दर्ज किया। रात में ही बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति विवेक, ससुर लक्षन और पड़ोसी रामबली पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रामबली और लक्षन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।