{"_id":"619a872767b50c623f272669","slug":"seven-members-of-interstate-gang-robbing-bikes-arrested-kushinagar-news-gkp41715895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार
लूट की चार बाइक बरामद
- तीन असलहा, छह कारतूस और चाकू भी बरामद
- बिहार के कई अपराधी भी किए गए हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने बाइक लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की चार बाइक, तीन असलहा, कारतूस, चाकू और 4490 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में जेल भेज दिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि
21 अक्तूबर को आभूषण व्यवसायी राजेश वर्मा से बदमाशों ने एक व्यक्ति की बाइक और 80 हजार रुपये छीन लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। चार अक्तूबर को विशुनपुरा थाने में उस व्यक्ति ने तहरीर देकर विशुनपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी सचिंद्र पटेल ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्क्वायड एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। उन्होंने इन घटनाओं में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने रविवार को सुबह अंतरराज्यीय गैंग के सात सदस्याें को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर बैरियर के निकट गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में शिवम कुमार यादव निवासी फलपुरा थाना जीबीनगर जनपद सीवान (बिहार), पिंटू चौहान एवं छबीला चौहान निवासी छितौना थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार), सुजीत यादव निवासी भंगई सोहागपुर थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार), अभिषेक चौहान निवासी रामकोलाचट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, अमरेश गिरी उर्फ शाका पंडित निवासी कोईसा खुर्द थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) और रंजीत कुमार मिश्र निवासी बनकटा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज (बिहार) शामिल हैं। इन अपराधियों के खिलाफ तरयासुजान, विशुनपुरा और बिहार के कटेया थाने में मुकदमा दर्ज है।
ऐसे करते थे अपराध
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि इन अपराधियों का एक संगठित गिरोह है, जो सुनसान स्थानों से जा रहे व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। अवैध असलहा दिखाकर अथवा फायर कर उनकी बाइक और रुपये लूटते थे। लूटी गई गाड़ियों का कुछ दिन लूट या छिनैती में उपयोग करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे।
विज्ञापन
इन बदमाशों पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
अमरेश गिरी उर्फ शाका पंडित के खिलाफ जिले के तरयासुजान, विशुनपुरा और बिहार के कटेया थाने में मुकदमे दर्ज हैं। छबीला चौहान के खिलाफ बिहार के कटेया एवं तरयासुजान, पिंटू चौहान के खिलाफ तरयासुजान, विशुनपुरा, बिहार के कटेया थाने में लूट एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। सुजीत के खिलाफ बिहार के कटेया, कुशीनगर के तरयासुजान एवं विशुनपुरा थाना में मुकदमे दर्ज हैं। अभिषेक चौहान के खिलाफ तरयासुजान, पटहेरवा, शिवम कुमार यादव के खिलाफ तरयासुजान और रंजीत कुमार मिश्र के खिलाफ तरयासुजान थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
बदमाशों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम
एएसपी ने बताया कि इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा, एसआई मुबारक खां, एसआई धनजंय कुमार राय, राजकुमार बरवार, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल रंजीत यादव, राघवेंद्र सिंह, संदीप भाष्कर, सचिन कुमार, सर्विलांस सेल के शम्मी श्रीवास्तव शामिल हैं।