फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven interstate vehicle thieves arrested with five stolen cars

चोरी की पांच कार के साथ सात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven interstate vehicle thieves arrested with five stolen cars
चोरी की पांच कार के साथ सात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

- हेतिमपुर पुल के पास स्वॉट, सर्विलांस और कसया व महुआडीह थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। स्वॉट, सर्विलांस और कसया व देवरिया के महुआडीह थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को हेतिमपुर पुल के पास सात अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच कार बरामद हुई। इसके अलावा फर्जी नंबर प्लेट, कट्टा-कारतूस, चाकू सहित अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। ये चोर पंजाब और हरियाणा से गाड़ियां चुराकर बिहार ले जाकर बेचते थे।
एसपी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय के सभागार में इस चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को स्वॉट, सर्विलांस और कसया व महुआडीह थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-28 स्थित हेतिमपुर पुल के पास सात संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। ये सभी पूछताछ में वाहन चोर निकले। इनका नाम अक्षय जाटव निवासी कैलाना, थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा, जयपाल उर्फ इमरान निवासी रेहणा बस्ती, थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा, आतिश निवासी गली नंबर-1, बाकनेर नरेला, थाना नरेला दिल्ली वेस्ट, जगदीप उर्फ जग्गी निवासी न्यू मॉडल टाउन जाटल रोड पानीपत, हरियाणा, सागर निवासी मकान नंबर-161 जटल, थाना मॉडल टाउन, जिला पानीपत हरियाणा, तलजिंदर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा है। इनके गिरोह में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से चोरी की पांच कार, तीन तमंचा व कारतूस, तीन चाकू आदि बरामद हुए हैं। इन चोरों ने पूछताछ में बताया कि ये हरियाणा और पंजाब से स्कैनर मशीन से कोड कर चाबी तैयार करते थे और गाड़ियां चुराते थे। इसके बाद गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर मुजफ्फरपुर (बिहार) में ले जाकर ग्राहक सेट कर बेचते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने इन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। चोरों को पकड़ने वाली टीम का नेतृत्व कसया थाने के एसओ संजय कुमार, स्वॉट टीम के अमित कुमार शर्मा और महुआडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह कर रहे थे। टीम में एसआई जगमेंद्र, रवींद्र यादव, मुबारक अली, सर्विलांस सेल के चंद्रभान वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। चोरी के खुलासा के दौरान एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ऐसे चोरी करते थे गाड़ियां
एसपी के मुताबिक इन चोरों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब और हरियाणा में खड़ी गाड़ियों का डैशबोर्ड से वायर हटाकर स्कैनर मशीन से कोड कर चाबी तैयार करते थे और गाड़ियां चुरा लेते थे। उन गाड़ियों पर दूसरा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिहार में ले जाकर बेच देते थे। इनके पास गाड़ियों के कागजात नहीं होते थे। इसके बावजूद कोई शक न कर सके, इसलिए महिला को अपने साथ रखते थे। अपनी सुरक्षा के लिए असलहा और चाकू लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed