फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven houses were robbed in one night, thieves stole cash, jewellery and other items

Kushinagar News: एक ही रात सात घरों में चोरी, नकदी जेवर और सामान ले उड़े चोर

Fri, 20 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Seven houses were robbed in one night, thieves stole cash, jewellery and other items
नाहर छपरा गांव के इनरही टोला में चोरी के बाद बिखरा सामान ।संवाद
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव के इनरही टोले में बुधवार की रात को चोरों ने सात घरों में एक के बाद एक सेंधमारी कर आठ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। चोर नकदी, सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े व बर्तन आदि चुरा ले गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनरही टोला में बुधवार की रात को चोरों ने सबसे पहले संजय कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर पचास हजार रुपये नकद, सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े व बर्तन चुरा ले गए। बगल में स्थित शैलेश के घर का मेन गेट का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद, जेवर, कपड़े और बर्तन ले उड़े। वहीं, राजेश के घर में लगे दरवाजे के बगल में जंगला को तोड़कर अंदर घुसकर बीस हजार रुपये नकद, कपड़े और बर्तन चोरी किए गए।
विज्ञापन

प्रमोद के घर का जंगला तोड़कर तीस हजार रुपये नकद चुरा ले गए। हरिकिशुन के घर से चालीस हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी हुई। दिनेश के घर से आठ हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा ले गए। रामनरेश के घर से एक लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात की चोरी हुई। सो रहे लोगों के कमरों में बाहर से लगा दी कुंडी, नहीं लगी भनक
विज्ञापन

वारदात के समय अधिकतर घरों में पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे और महिलाएं ही घर पर थीं। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया ताकि किसी को भनक न लगे। सुबह जब लोग उठे तो घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और ताले टूटे हुए थे। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस तुरंत प्रभाव से रात्रि गश्त शुरू करे और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सूचना पर आई पुलिस छानबीन की। इस दौरान चोरी करने के बाद छोड़ दिए गए पेटी और बाक्श खेतों में टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना कोतवाल रवि राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तक किसी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना की शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed