Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sevarhi Sugar Mill started preparations for crushing, created 33 sugarcane purchasing centers

Kushinagar News: सेवरही चीनी मिल ने शुरू की पेराई की तैयारी, बनाए 33 गन्ना क्रय केंद्र

Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sevarhi Sugar Mill started preparations for crushing, created 33 sugarcane purchasing centers
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल की तरफ से नए पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मिल की तरफ से क्षेत्र में 33 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां इलेट्राॅनिक कांटा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेवरही चीनी मिल के गन्ना परिक्षेत्र में वर्ष 2025-2026 के लिए गन्ने की पेराई सत्र शुरू करने को लेकर चीनी मिल व केन यूनियन की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए मिल की तरफ से क्षेत्र के जमुआन, गौराहा, तरयासुजान, गुरवलिया, सिसवा नाहर, भुलिया, महुअवां, रकबा राजा, समउर, मोगलपुरा सहित सभी निर्धारित क्रय केंद्रों पर सेवरही चीनी मिल व केन यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाए जाने के साथ वहां कर्मचारियों की तैनाती का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मिल की तरफ से अब तक 18 क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाए जा चुके हैं, शेष क्रय केंद्रो पर भी कांटे लगाने का कार्य चल रहा है। चीनी मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही व केन यूनियन के सचिव हरिशचंद्र चौधरी का कहना है कि सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाने के साथ कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू है। इसे शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed