फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Senior officials including DM and SP inspected the idol immersion ghats

Kushinagar News: डीएम व एसपी समेत उच्चाधिकारियों ने किया प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण

Tue, 24 Oct 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Senior officials including DM and SP inspected the idol immersion ghats
- निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्याप्त पथ प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा इंतजाम की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पांडालों में स्थापित प्रतिमा विसर्जन की तैयारी को लेकर सोमवार को डीएम व एसपी समेत उन्य उच्चाधिकारियों ने खिरकिया और बांसी नदी घाट समेत अन्य प्रतिमा विर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिमा विर्सजन के सभी स्थालों पर पथ प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
डीएम उमेश मिश्र व एसपी धवल जायसवाल सबसे पहले खिरकिया झरही घाट पहुंचे। वहां उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद बिहार सीमा स्थित बांसी के राम घाट समेत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होने वाले नदी घाटों का भ्रीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोका जाएगा। किसी भी स्तर पर शांति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की टीम तैनात रहेगी। वे प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान देंगे। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी रीतेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर महत्मा सिंह आदि मौजूद रहे।

0000000
नगर पालिका ने कराई प्रतिमा विसर्जन स्थल की साफ-सफाई

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका की तरफ से खिरकिया स्थित झरही नदी की सोमवार को साफ-सफाई कराई गई। यहां मंगलवार से नगर समेत आस-पास के कई गांव के दुर्गा प्रतिमा विसर्जित होगी। यहां प्रतिमा विजर्सन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए झरही घाट तक मिट्टी भराई कर उबड़खाबड़ रास्ते को सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन करने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका की तरफ से विशेष सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा झरही घाट पर पथ प्रकाश, पेयजल के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि घाट पर उबड़खाबड़ रास्तों को सही करने के लिए मिट्टी और राबिश की भराई कर आवगमन सुदृण करा दिया गया है। इसके अलावा अम्बे चौक से विसर्जन स्थल तक भी भूमि के समतलीकरण का कार्य करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका से बचाव के लिए नगरपालिका की तरफ से नाव व गोताखोर के अलावा मेडिकल किट और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इस दौरान इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह, ईओ संतराम सरोज, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, महेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, अरुण सिंह, घनश्याम यादव, अब्दुल लतीफ, विपिन जायसवाल, राजेश जायसवाल, अनुज मिश्रा, गौरव रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed