फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Send 75 crore rupees Proposal for road construction

75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
वर्षों से दो प्रमुख सड़कों को चौड़ा कराने की मांग पूरा होने की उम्मीद दिखने लगी है। लोक निर्माण विभाग ने 25 किलोमीटर लंबे कसया-तमकुही रोड और नौ किलोमीटर लंबे तुर्कपट्टी-सूर्य मंदिर रोड के चौड़ीकरण के लिए शासन को 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। यदि दोनों सड़कों के लिए मंजूरी मिल गई तो इन रास्तों से आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

कसया-तमकुही मार्ग की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इसी मार्ग से सूर्य मंदिर जाने वाली नौ किलोमीटर लंबी तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क भी है। दोनों सड़कों की चौड़ाई करीब साढ़े तीन मीटर ही होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। इससे सूर्य मंदिर परिसर में पर्यटन विकास की संभावनाएं भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

पिछले माह उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव कुशीनगर महोत्सव के दौरान सूर्य मंदिर में दर्शन करने आए थे। क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अष्टभुजा शाही, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शाही, चंद्रजीत यादव, वीरेंद्र शाही सहित मंदिर समिति तथा क्षेत्र के लोगों ने सूर्य मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा था। इसी प्रकार कुशीनगर महोत्सव के दौरान लोगों ने कसया-तमकुही मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई थी। मंत्री ने लोगों को मांग पूरा कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग सड़क निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुल्तान अहमद ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। सड़क निर्माण पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed