{"_id":"663fd984bdadab8ecb06d604","slug":"semra-team-won-the-inaugural-cricket-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116676-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमरा की टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमरा की टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच
Sun, 12 May 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मोतीचक क्षेत्र के भड़कुडवा गांव में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें सेमरा और भड़कुडवा के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें सेमरा की टीम ने जीत दर्ज कर उद्घाटन मैच अपने नाम किया। मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेमरा की टीम ने 10 ओवर में 125 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड़कुडवा की टीम 124 ही बना पाई। इस तरह एक रन से मैच जीतकर सेमरा की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच में 50 रन बनाने पर मयंक शाही को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान अरविंद कुमार, अजीत राय, जनार्दन सिंह, सोनू बाबू, दीपक, राकेश राय, हनुमान मद्धेशिया, भगवंत मद्धेशिया, विपिन शर्मा, मनोज कुशवाहा, राजेश शर्मा, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।