फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   seminar organized on swami vivekanand

भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. सीबी सिंह

Sat, 04 Jul 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
seminar organized on swami vivekanand
स्वामी विवेकानंद की 118वीं पुण्य तिथि पर बेलवा मुसहर टोली में पौधारोपण करते स्वामी विवेकानंद संस् - फोटो : KUSHINAGAR
भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. सीबी सिंह
विज्ञापन

पडरौना। शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर रेलवे स्टेशन रोड पर विचार गोष्ठी में स्वामी जी को भारतीय पुनर्जागरण का प्रणेता बताया गया। सेवरही क्षेत्र में भी श्रद्धांजलि दी गई।
विवेकानंद युवा कल्याण केंद्र पडरौना की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में यूएनपीजी कालेज के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता थे। वह भारत के राजनैतिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक व आर्थिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे। कार्यक्रम को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पौधरोपण के साथ विवेकानंद वाचनालय का भी शुभारंभ किया गया। प्रीती भारती, नंदिनी जायसवाल, सुरेश दीक्षित, तूफानी प्रसाद, प्रेम यादव, शिवम साहा, मनोज साहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, अंबिका नवोदय स्कूल व लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक संघ के तहसील मंत्री पंडित रमाकांत मिश्र ने स्वामी विवेकानंद को महान विचारक और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक रणवीर प्रताप शाही ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया था। पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, विकास मिश्र, रजनीश तिवारी, गणेश सोनी, प्रेमशंकर सिंह, सूर्यवंशी, सुदीन अंसारी, ओमप्रकाश वर्मा, मक्खन जायसवाल, देवेंद्र मिश्र, संतोष पटेल, आलोक जायसवाल, अजय वर्मा आदि ने भी स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed