फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   semara hardo mein ubaal...shav rokakar dhaee ghante hangaama

Kushinagar News: सेमरा हर्दो में उबाल...शव रोककर ढाई घंटे हंगामा

Sun, 31 Aug 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
semara hardo mein ubaal...shav rokakar dhaee ghante hangaama
सेमरा हर्दो में उत्कर्ष का शव पहुंचने के बाद जुटी लोगों की भीड़। संवाद      
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दों गांव निवासी आरएसएस के जिला सह संघ संचालक इंद्रजीत सिंह के बेटे उत्कर्ष की हत्या मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह नामजद समेत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उत्कर्ष की हत्या घर के पास शुक्रवार की रात को निर्मम तरीके से की गई थी। विवाद की वजह रास्ते में आरोपियों की बनी सीढ़ी और घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध करना बताया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजन अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के अलावा ग्रामसभा की जमीन पर बने मकान पर बुलडोजर चलाने, उत्कर्ष की इकलौती बेटी की पढ़ाई के लिए 50 लाख की आर्थिक मदद और इनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन ढाई घंटे बाद लेकर गए। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार की शाम को पुलिस आरोपियों के घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गांव में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों ने कुबेरस्थान थानाध्यक्ष, बीट सिपाहियों और हल्का दरोगा पर भी कार्रवाई की मांग की। सेमरा हर्दों गांव निवासी 38 वर्षीय उत्कर्ष उर्फ पाल साहब मुखर थे। वह जनहित के मामलों को लेकर आगे रहते थे। अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री थे। दरवाजे पर शनिवार को सुबह से जुटे लोगों के चेहरे पर निर्मम तरीके से हुई हत्या का गम साफ झलक रहा था, लेकिन गुस्सा भी था। बार-बार घटना का जिक्र करके लोग आरोपी के घर की ओर देख रहे थे।
विज्ञापन

वहीं उत्कर्ष के पिता इंद्रजीत सिंह जवान बेटे की हत्या के बाद वह बदहवास दिखे। घटना के बाद जिस तरह से लोगों में आक्रोश दिखा, अतिम संस्कार करने से जब परिजन व गांव वाले मना कर दिए तो सीओ पडरौना अजय कुमार सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह और पडरौना एसडीएम ऋषभ पुंडरी पहुंचे। एंबुलेंस में रखे शव के पास बैठे परिजन व गांव वालों से अफसरों ने कई राउंड बात की। बात नहीं बनी तो बरामदे में बैठे पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, खाद बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह से एसडीएम ने काफी देर तक बात की। लोगों का आरोप है कि आरोपियों का घर बचत की जमीन में बना है। इसको तोड़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed