फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Self-defense training in Taekwondo is being provided in the school.

Kushinagar News: आत्मरक्षा के लिए स्कूल में ताइक्वांडो का दिया जा रहा प्रशिक्षण

Sun, 15 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Self-defense training in Taekwondo is being provided in the school.
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के भगवानपुर भरवलिया में एक स्कूल में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के गुर सिखाए जा रहे हैं। ताइक्वांडो कोच डॉ. राजकुमार मौर्य और खिलाड़ी प्रतिभा गौतम के नेतृत्व में गांव भगवानपुर भरवलिया में एक निजी स्कूल में ताइक्वांडो (कोरियन कराटे) का प्रशिक्षण शनिवार को कराया गया। विद्यालय के 135 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। ताइक्वांडो कोच डाक्टर राजकुमार मौर्य ने बताया कि, हमारा उद्देश्य हैं ग्रामीण अंचल में सेल्फ डिफेंस के ट्रैनिंग का एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना जिससे छात्र -छात्राऐ आत्म रक्षा करने में सक्षम बन सके और ताइक्वांडो गेम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना व क्षेत्र का नाम जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें। शुभम गुप्ता ने कहा कि हमारा लगातार प्रयास हैं कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्म रक्षा की भी ट्रैनिंग दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed