{"_id":"677ebf51b59a1b701d0fcb95","slug":"selection-process-canceled-villagers-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129894-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चयन प्रक्रिया निरस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चयन प्रक्रिया निरस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 08 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के सिंगहा गांव में राशन की दुकान का चयन न होने और दो बार प्रक्रिया निरस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी के दो आदेशों के बाद भी चयन न होने से ब्लाॅककर्मियों के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं इस मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि जगह बदले बगैर राशन दुकान चयन करने के लिए गांव आने पर सचिव और नामित अधिकारी को गोली मारने की धमकियां मिल रही थीं, इसलिए मंगलवार को ही बैठक निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया था।
सिंगहा गांव में लगभग एक वर्ष से वार्ड संख्या आठ से 15 वार्ड तक के लोगों की राशन की दुकान लगभग एक वर्ष से निरस्त है। मौजूदा समय में उसी गांव के दूसरे कोटे की दुकान में अटैच है।