फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Selection of quota between riot

हंगामे के बीच हुआ कोटे की दुकान का चयन

Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Selection of  quota between riot
हंगामा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के हिरनही गांव में सोमवार की दोपहर में एडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कोटे की दुकान का चयन कर लिया गया, हालांकि तीन प्रत्याशियों और कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और बैठक का बहिष्कार किया। हंगामा देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को खदेड़ा। बाद में एडीएम ने गांव वालों की संख्या के आधार पर कोटे की दुकान का चयन किया। 
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के हिरनही गांव में डीएम आंद्रा वामसी ने आबादी के हिसाब कोटा चयन का निर्देश दिया था। पिछले सप्ताह हुई खुली बैठक में हंगामा के चलते चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई थी। सोमवार की दोपहर में फिर चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। गांव के पंचायत भवन पर एडीएम न्यायिक साहब लाल, नायब तहसीलदार, एडीओ आईएसबी मुरली मनोहर मिश्र, ग्राम प्रधान अतहर हुसैन, सचिव जियाउर्रहमान, एसओ जटहां बाजार सत्येंद्र कुंवर आदि की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दुकान के लिए लिए चार दावेदार सामने आए। तीन प्रत्याशियों में धर्मराज, अब्बास और रामअवध यादव ने मतदान के जरिए दुकान चयन की मांग की, लेकिन एडीएम ने उनकी मांग को नहीं माना। इससे नाराज तीन दावदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। एडीएम ने वहां मौजूद गांव के लोगों की संख्या के आधार पर दुकान चयन की बात कही। वहां मौजूद लोगों ने बबलू कुशवाहा के पक्ष में समर्थन दिया। एडीएम ने दुकान चयन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बबलू कुशवाहा को दुकान आवंटित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed