{"_id":"4d9eaef7b65730cd18a8ddb96c705680","slug":"seewan-won-all-india-footbal-final-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवान ने मेजबान को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवान ने मेजबान को हराया
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को टाउन क्लब पडरौना और आरके स्टील सीवान के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने के बाद मिले अतिरिक्त समय में सीवान ने पडरौना की टीम को 4-3 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित इस फुटबाल मैच का फाइनल मुकाबला मेजबान टीम टाउन क्लब पडरौना और आरके स्टील सीवान में हुआ। मैच का समय खत्म होने तक दोनों टीमें 3-3 गोल से बराबरी पर रहीं। मैच बराबरी पर होने की वजह से निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया। कड़े मुकाबले के बीच सीवान की टीम ने पडरौना को 4-3 से हरा दिया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की।
फाइनल मैच में निर्णायक के रूप में धर्मनाथ यादव, कैलाश प्रसाद, केशव प्रसाद, आब्जर्वर सतीश कुमार, प्रदीप वर्मा के अलावा टूर्नामेंट के आयोजक उमेशचंद श्रीवास्तव, एसएन शुक्ला आदि मौजूद थे।