{"_id":"5a7ded704f1c1b2d068b5a8e","slug":"security-related-information-given-to-bank-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक व बीमा कर्मियों को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक व बीमा कर्मियों को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंककर्मियों को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (कुशीनगर)। शुक्रवार को कप्तानगंज एसओ ने कस्बे में स्थित बैंक शाखाओं समेत अन्य कार्यालयों में जाकर सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। बैंक कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा रिकार्डिंग मोड में रखने की सलाह दी।
एसओ श्यामलाल यादव पुलिस टीम के साथ स्टेट बैंक, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, पूर्वांचल बैंक आदि की शाखाओं में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यालय परिसर में किए गए सुरक्षा संबंध उपायों की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए कर्मियों को सतर्कता बरतने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में संदिग्ध व्यक्ति दिखाने पर इसकी सूचना थाने में देने की अपील भी की। इस दौरान केएम गुप्ता, राहुल सिंह, अमित सिंह, आरएस प्रसाद, अजय सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।