फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Security personnel practice at the airport regarding PM's program

Kushinagar News: पीएम के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों का अभ्यास

Wed, 06 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Security personnel practice at the airport regarding PM's program
पडरौना। कुशीनगर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों ने रिहर्सल किया। एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरेगा। प्रधानमंत्री यहां करीब 20 मिनट रुकेंगे और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद वायु सेना के एमआई 17 हेलीकाप्टर से बिहार के बेतिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। एयरपोर्ट की सुरक्षा एसपीजी के हवाले हो गई है। गैर जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। सुरक्षा मुख्यालय के अधिकारियों ने भी जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को दोपहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एडीजी गोरखपुर जोन डॉ. श्री केएस प्रताप कुमार, डीआईजी रेंज गोरखपुर सुरेश राव ए कुलकर्णी, एसपी धवल जायसवाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में बताया गया। अफसरों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन

कसया सीएचसी में बनाए गए सेफ हाउस का डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल ने जायजा लिया। सुरक्षाकर्मियों ने रिहर्सल किया। पूरे दिन इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। सुरक्षा मुख्यालय के अलावा गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज जिले की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। प्रधानमंत्री के वापस जाने तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कसया और एयरपोर्ट के आस-पास से गुजरने वाली कुछ सड़कों पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहेगा। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पीएम के सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा मुख्यालय से आई सुरक्षा टीम के अलावा खुफिया एजेंसी तथा अन्य जिले की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले को जोड़ेगा सेवरही-पखनहा-भरपटिया हाईवे
कुशीनगर। प्रधानमंत्री कुशीनगर से बिहार के बेतिया जाएंगे और वहां पर आयोजित जनसभा को बुधवार को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब 12,800 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश को साधने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।
जिले से सटे विहार के पश्चिमी चंपारण जिला के मुख्यालय बेतिया में पीएम हवाई अड्डा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी तैयारिया लगभग पूरी कर ली गई है। इसके लिए भाजपा व जदयू ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी विहार को जोड़ने वाली गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के वाल्मीकि नगर स्टेशन व गोरखपुर तक रेल लाइन दोहरी करण सहित 12,800 करोड़ की विकास योजनाओं का सौगात प्रधानमंत्री देंगे। इस परियोजना में सिल्लीगुड़ी-बेतिया-गोरखपुर ग्रीन कोरीडोर और सेवरही-पखनहा भरपटिया फोरलेन भी शामिल है, जो जिले को जो जोड़ेगा।

-
ट्रेनों और भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती
खड्डा। प्रधानमंत्री के बेतिया आगमन को लेकर भारत-नेपाल बार्डर ,गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनो की सघन तलाशी की जा रही है।बगहा रेलवे स्टेशन सहित आसपास पूरी चौकसी बरती जा रही है। इसको लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क है। भारत-नेपाल वार्डर के वाल्मीकि गंडक पुल पर तैनात एसएसबी जवान नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों और लोगों की की गहनता से तलाशी लेने के बाद प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों की विहार के वाल्मीकि नगर रोड एवं बगहा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम यात्रियों व ट्रेनों की बोगियों की जांच की। एसएसबी के सहायक कमांडेंट रितेश कुमार व रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पर मौजूद लोगों के सामान की तलाशी देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed