Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Security oversight at 173 firecracker shops; licenses to be issued only after inspection

Kushinagar News: पटाखों की 173 दुकानों पर सुरक्षा का पहरा, जांच के बाद ही मिलेगा लाइसेंस

Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Security oversight at 173 firecracker shops; licenses to be issued only after inspection
-हाटा में सबसे ज्यादा 70 आवेदन, कसया में 42 और पडरौना में 30 लोगों ने मांगी अनुमति
विज्ञापन

- हर दुकान पर दो अग्निशमन यंत्र, 200 लीटर पानी और बालू रखना अनिवार्य
पडरौना। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए दुकानें लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस बार दुकानदारों को सुरक्षा के कड़े मानकों का पालन करना होगा। जिले की पांच तहसीलों में अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए अब तक 173 आवेदन आए हैं। प्रशासन ने पुलिस और अग्निशमन विभाग से आवेदनों की जांच शुरू करा दी है। जांच में मानक पूरे मिलने पर ही तीन दिन के लिए अस्थायी दुकान लगाने का लाइसेंस जारी किया जाएगा।

आवेदनों के मामले में हाटा तहसील सबसे आगे है। यहां 70 लोगों ने आवेदन किया है। कसया में 42, पडरौना में 30, कप्तानगंज में 25 और खड्डा में सबसे कम चार आवेदन आए हैं। प्रशासन की ओर से दुकानों के लिए स्थल चिह्नित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच कराई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पात्र आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। कसया में पूर्व के वर्षों में बुद्ध इंटर कॉलेज के कुशीनगर स्टेडियम और फाजिलनगर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में दुकानें लगती रही हैं। वहीं, कप्तानगंज में कनोडिया इंटर कॉलेज और बोदरवार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के सामने दुकानें लगाई जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मीटर की दूरी, 50 मीटर तक आतिशबाजी पर रोक

पटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए कड़े इंतजाम अनिवार्य किए गए हैं। अस्थायी दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी होगी। दुकानें आमने-सामने नहीं लगाई जाएंगी। किसी संरक्षित कार्यशाला से कम से कम 50 मीटर की दूरी जरूरी होगी। एक स्थान पर 50 से अधिक दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानें केवल प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थलों पर ही लगाई जा सकेंगी।

प्रत्येक दुकान में तीन तरफ से ढके अज्वलनशील टिन शेड में पटाखे रखने होंगे। दुकान के बाहर छह किलोग्राम क्षमता के दो एबीसी टाइप अग्निशमन यंत्र, 200 लीटर पानी का ड्रम, दो बालू और दो पानी से भरी फायर बकेट रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दो घन फीट बालू और सीलिंग हुक भी उपलब्ध रखना होगा।

धुएं और चिंगारी से बचाव के लिए सख्ती

पटाखा बिक्री स्थल को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित करना होगा। इसके लिए नो स्मोकिंग का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। दुकान के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन और प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण नहीं किया जा सकेगा। आतिशबाजी के अलावा कोई अन्य ज्वलनशील सामग्री रखने की अनुमति नहीं होगी।


वर्जन

दुकानों में रोशनी के लिए हैलोजन लाइट, गैस लैंप और तेल के लैंप का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। बिजली के उपकरण लचीले तारों से लटकाकर नहीं लगाए जा सकेंगे। बल्ब आदि की व्यवस्था दुकान के बाहर करनी होगी। बिक्री स्थल पर वाहनों की पार्किंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुप्रभात शंखधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed