Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Security arrangements will be tight during Diwali and Chhath; DM issues instructions.

Kushinagar News: दीपावली और छठ पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be tight during Diwali and Chhath; DM issues instructions.
डीएम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की हुई बैठक, आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील
विज्ञापन


पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर शाम शांति समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में एसपी केशव कुमार, एडीएम पवन कुमार के अलावा सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और धर्मगुरु मौजूद रहे। डीएम ने एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त और सतर्क निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने अफवाहों पर नजर रखने और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक, दवाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और लटकते तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के लिए आयोजकों से समन्वय कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी और नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। छठ पूजा के मद्देनजर घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के साथ वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों, नावों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं को जरूरी दिशा-निर्देश देने को कहा गया।

पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा के निर्देश
डीएम ने पटाखों की दुकानें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर लगवाने के निर्देश दिए। दुकानों पर अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम करने और पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। अग्निशमन विभाग को आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के सुझाव भी सुने गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed