{"_id":"643c436f785b61d8ee065134","slug":"securiti-base-inspection-kushinagar-news-c-7-1-128831-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर उतरे डीएम और एसपी सीओ किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर उतरे डीएम और एसपी सीओ किया रूट मार्च
Mon, 17 Apr 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज कस्बे में पैदल मार्च करती पुलिस टीम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसरों ने रविवार को जगह-जगह रूट मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पडरौना में सुभाष चौक से छावनी तक और अन्य संवेदनशील मोहल्लों मे एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश सिंह और एसडीएम महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने रूट मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फाजिलनगर में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ रूट मार्च किया। एसपी ने बताया कि जनपद में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के दृष्टिगत चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इन लोगों ने प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के निर्देश दिए। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त किया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद, तहसीलदार नरेंद्र राम, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज, तहसीलदार, सीओ, एसएचओ तमकुहीराज के नेतृत्व मे पुलिस और पीएसी के जवानों ने तमकुहीराज कस्बे में रूट मार्च निकाला। लोगों से अपील किया कि शांति व्यवस्था में कोई दखल बर्दास्त नहीं की जाएगी। किसी तरह के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा न बने। मुख्य ओवरब्रिज चौराहा, मुख्य बाजार, पूर्वी ओवरब्रिज चौराहा, हरिहरपुर, समउर रोड़, गुदरी मुहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार की दोपहर 12 बजे एसडीएम विकास चंद, तहसीलदार नरेंद्र राम, सीओ जीतेन्द्र सिंह कालरा, एसएचओ नीरज कुमार राय ने पुलिस टीम और पीएसी के जवानो के साथ रूट मार्च किया।
000000
सुरक्षा को लेकर थाने पर बैठक
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना परिसर में रविवार की दोपहर पीस कमेटी की बैठक हुई। लोगों से अपील की गई कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट है। घटना की मॉनिटरिंग स्वयं सीएम योगी कर रहे हैं। सोशल साइट्स पर उत्तेजित, भ्रामक एवं माहौल खराब करने वाले पोस्ट न करें। साथ ही, अगर कोई ऐसा करता हैं तो उसकी सूचना पुलिस को को दे। इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद