फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Secondary teachers celebrated Black Day by wearing black bands

Kushinagar News: काली पट्टी बांधकर माध्यमिक शिक्षकों ने मनाया काला दिवस

Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers celebrated Black Day by wearing black bands
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) और माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 18 एवं 21 समाप्त होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश मंत्री राजीव यादव और माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के पदाधिकारी आस नारायण राय ने कहा कि धारा 18 समाप्त होने से तदर्थ प्रधानाचार्य का वेतन समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा धारा 21 के समाप्त होने से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा खतरे में आ जाएगी। जब तक यह धारा समाप्त नहीं हुई थी, तब तक किसी शिक्षक/प्रधानाचार्य पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई प्रबंधक की तरफ से होने पर उसका अनुमोदन डीआईओएस करते थे। उसके बाद दंडित शिक्षक या प्रधानाचार्य की पत्रावली चयनबोर्ड को भेजी जाती थी। चयन बोर्ड के अनुमोदन के बाद कार्रवाई पूर्ण मानी जाती थी। इसलिए इन धाराओं में हुए संशोधन शिक्षक हित में नहीं है। उन्होंने चेताया कि यदि संगठन की मांगें शीघ्र नहीं पूरी हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। राम मिलन सिंह, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि ने चयनबोर्ड के बदलाव को शिक्षकों के लिए हितकर नहीं होने की बात कही। इस दौरान सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रमेश कुमार, संजय सिंह, बृजेश कुमार, आनंद शुक्ल, अभिषेक भारती, विशाल राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed