फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seats in long distance trains are full on Holi

Kushinagar News: होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल

Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seats in long distance trains are full on Holi
कप्तानगंज। सहालग के बाद अब होली पर लौट रहे लोगों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसी तरह कन्फर्म टिकट मिल भी जा रहा है तो उनकी यात्रा बड़ी मुश्किल से पूरी हो रही है। क्योंकि सीट से लेकर दरवाजे और बाथरूम तक यात्री खचाखच भरे पड़े हैं। कन्फर्म टिकट को लेकर दो दिन पहले नंबर लगाने के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी की दूरी ट्रेनों में 12 मार्च तक सभी सीटें फुल हैं। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते यहां तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे स्टेशन पर एक ही तत्काल टिकट काउंटर है। इसके चलते लोगों तत्काल टिकट मिलना मुश्किल है। किसी तरह एक यात्री को तत्काल टिकट मिल रहा है, इसके बाद सीट फुल हो जा रही है। वहीं धंधेबाज आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाकर दो गुने दाम में टिकट बेच रहे हैं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जम्मू कश्मीर की सभी ट्रेन 12 मार्च तक फुल हैं, जिसके चलते परदेश से अपने घर आकर होली पर्व को मनाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed