फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seasonal fluctuations increase the risk of BP and diabetes

Kushinagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बीपी और शुगर के मरीज बढ़े

Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seasonal fluctuations increase the risk of BP and diabetes
पडरौना। बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे 250 से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं। इलाज के साथ डॉक्टर बचाव के सुझाव भी दे रहे हैं। शुगर और ब्लड प्रेशर के गिरने-बढ़ने को डॉक्टर खतरनाक बता रहे हैं। नियमित जांच कराने के साथ घर में व्यायाम और ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक घबराहट, बेचैनी और सीने में दर्द की पीड़ा लेकर पहुंचे मरीजों की जांच में बीपी और शुगर बढ़े मिल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव और खानपान के प्रति सतर्क न रहने के कारण इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चाय, मटर आदि के अधिक सेवन से भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ठंड से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर उन मरीजों को जो पहले से बीपी और शुगर से पीड़ित हैं। गलन भरी ठंड में तापमान के उतार-चढ़ाव से शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ रहा है। यह बीपी और शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने कहा कि ने बताया कि मौसम बदलने से सांस, ब्लॅड प्रेशर और न्यूरो के मरीज बढ़ गए हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि ठंडी खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें। पूरे कपड़े पहनें, सुबह की सैर अभी टाल दें, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed