फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   searched in gandak river, boy not found

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं चला पता

Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
searched in gandak river, boy not found
जवही दयाल गांव में गंडक नदी में बच्चे के डूबने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी और ग्रामीण। - फोटो : KUSHINAGAR
एपी बांध से पैर फिसला, बालक डूबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव के चैनपट्टी खलवा टोला का दस वर्षीय बालक का पैर फिसल जाने के कारण वह बड़ी गंडक में गिर गया। जब तक लोगों की नजर पड़ती, वह गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। तरयासुजान थाने की पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी बालक की तलाश में लगे हुए थे।

जवही दयाल गांव के चैनपट्टी खलवा टोला निवासी निमाजी का दस वर्षीय पुत्र जफरान शनिवार को दोपहर में गंडक नदी के किनारे एपी बांध पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। यह देख किसी ने उसकी सूचना बालक के घरवालों को दी, जो रोते-बिलखते नदी के किनारे पहुंचे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। तरयासुजान थाने के एसओ सुशील कुमार शुक्ल, राजस्व निरीक्षक रामकवल सिंह, हलका लेखपाल विनोद कुमार गौतम व जयंत गुप्ता पहुंचे और बालक की खोजबीन की गई। नाव व नाविक लगाकर जाल डाला गया, फिर भी जफरान का पता नहीं चला। पुलिस और राजस्व टीम उसका पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed