{"_id":"6807ee04c780be91290b774a","slug":"sdrf-team-engaged-in-search-of-teenager-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-136073-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जवही दयाल गांव के पास सोमवार की दोपहर गंडक नदी के किनारे पिता को खाना पहुंचाने गए 16 वर्षीय किशोर का पैर पत्थर से फिसल कर नदी में चला गया। इसके बाद किशोर गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व तरयासुजान पुलिस ने देर शाम तक नाव से उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को पहुंची एसडीआरएफ टीम भी किशोर की तलाश में जुटी है। टीम ने विरवट कोन्हवलिया तक नदी को खंगाला, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एपी बांध के जवही दयाल गांव के पास किमी 4.400 पर बाढ़ खंड की ओर से सोमवार की दोपहर में परियोजना कार्य चल रहा था। गांव के हरी यादव वहां मजदूरी कर रहे थे। सोमवार की दोपहर उनका 16 वर्षीय पुत्र राकेश यादव उन्हें खाना देने जा रहा था। उसी दौरान बंधे के पर रखे एक पत्थर से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गंडक नदी में गिर गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक राकेश नदी के गहरे पानी में चला गया। नदी में डूबने की जानकारी होने पर पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, तरयासुजान पुलिस देर शाम तक किशोर की नदी में तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
तहसील प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में उतर कर किशोर की तलाश में जुट गई। टीम ने गांव वालों के साथ विरवट कोन्हवलिया तक नदी क्षेत्र को खंगाला, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में उतर कर किशोर की तलाश में जुट गई। टीम ने गांव वालों के साथ विरवट कोन्हवलिया तक नदी क्षेत्र को खंगाला, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं चल पाया था।
विज्ञापन