{"_id":"60d1d6918ebc3e2a0469e5ed","slug":"sdrf-save-250-people-kushinagar-news-gkp3990115123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियारा में फंसे 250 लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियारा में फंसे 250 लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
नदी उस पार फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालती एसडीआरएफ की टीम।संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियारा में फंसे 250 लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे 13 गांव के लोग
नदी पार हैं इनके खेत, खेती के लिए दियारा में रहते हैं डेरा बनाकर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। एसडीआरएफ टीम ने मंगलवार को रेस्क्यू कर अमवाखास दियारा क्षेत्र के 250 लोगों को सुरक्षित लेकर आए। गांव के लोग खेती करने के लिए गंडक नदी के उस पार डेरा बनाकर रहते थे। नाव का संचालन बंद होने से लोग परेशान थे।
अमवाखास के दियारा क्षेत्र के भगवानपुर, खुरहुरिया, गोखुला, रक्त्तहिया, गिधवना, बनरही, संपूर्णा नगर, कौआखोर, महुअवा, बक्सर, किशुनवा, करवतही, कैथवलिया गांव के लोग गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से वहां फंसे हुए थे। जलस्तर की वृद्धि होने के चलते कुछ दिन पहले मोटरचालित नाव नदी में ही फंस गई थी।
सूचना पर डीएम व एसपी समेत अन्य अफसर पहुंचकर नाव पर सवार सभी लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला था। उसी दिन डीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल की तहरीर पर नाव मालिक के खिलाफ बरवापट्टी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभी भी इन गांवों में करीब 250 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें तहसील प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को बरवापट्टी घाट पर एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान ओमकार यादव, एसओ सुरेश चंद्र राव, ग्राम प्रधान स्वामीनाथ यादव, एसआई अर्जुन तिवारी, मनोहर गुप्ता, संदीप यादव, अंगद कुमार, सिंहासन, मंटू, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।