{"_id":"68a4d77cf911dca7c1075525","slug":"sdo-posted-office-address-unknown-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143711-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीओ तैनात, कार्यालय का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीओ तैनात, कार्यालय का पता नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए दो साल पहले सुकरौली को हाटा कार्यालय से अलग कर दिया गया। इस क्रम में सुकरौली के लिए एसडीओ की तैनाती भी हो गई है।
करीब दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सुकरौली में एसडीओ स्तर का कार्यालय नहीं खुल पाया है। इस वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है।
बिजली निगम की ओर से क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्मर, ओवरलोडेड ट्रांसफाॅर्मर को क्षमता वृद्धि, जर्जर तार को बदलना और बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निगम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अभियान चलाकर यह सब कार्य किए जा रहे हैं।
कस्बे में कार्यालय न होने से बिजली कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी अलग होने के बाद भी हाटा के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
कस्बे के आसपास से हर रोज सैकड़ों लोग हाटा उपखंड कार्यालय पर समस्याओं लेकर पहुंचते हैं। अगर सुकरौली में अधिकारी बैठने लगेंगे तो लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान कराने में आसानी होगी।
इस संबंध में एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराई गई है। अभी तक कोई कार्यालय के लिए आवास की उपलब्धता नहीं हो पाई है।